
संवाददाता/देहरादून : उत्तराखंड के लम्बागढ़ के रास्ते पर भूस्खलन से मंगलवार को बद्रीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री सुरक्षित हैं लेकिन फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया, मलबे को हटाने का काम चल रहा है। कुछ समय में मार्ग साफ हो जाएगा। बद्रीनाथ के आसपास की पहाड़ियों में मंगलवार को मौसम की पहली बर्फबारी देखी गई। पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और बद्रीनाथ सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बुधवार तक और अधिक बारिश का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि पिथौरागढ़ में जॉलजीवी-मुन्सयारी मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।

































