पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया

0
230

धनुज कुमार सिंह /औरंगाबाद| भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने मदनपुर प्रखंड के कुसहा गाँव में चार तथा बारुण प्रखंड के इटहट गाँव में तीन बच्चों को नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है पूर्व सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया एवं उपस्थित अधिकारियों से तुरंत मुआवजा राशि का चेक दिलवाया। पूर्व सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हुँ। मृतक के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हुँ। यह घटना बहुत दुःखदाई है। इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे गाँव, जिले एवं प्रदेश के लोग बहुत दुःखी हैं। यह घटना मन को झकझोर कर रख दिया है। मैं नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हुँ और मैं भगवान से प्रार्थना करता हुँ कि सभी मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें।

भाजपा वरीय नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, देव पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला परिषद सदस्य रामेश्वर बैठा, जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, बिजेन्द्र चन्द्रवंशी, अमरीश सिंह, बिनोद सिंह, टनटन सिंह, पूर्व जिला मंत्री अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, भाजपा नेता विनय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, भाजपा नेता मुनीन्द्र राम, प्रवीण गुप्ता, प्रफुल्ल सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, भरत सिंह, विधानसभा प्रभारी उदय सिंह, लोकसभा विस्तारक विकास कुमार उर्फ भोजपुरिया बाबा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, अनिता सिंह, जुलेखा खातून, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, जिला परिषद सदस्य धनंजय सिंह, सुबोध सिंह, प्रवीण गुप्ता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here