मातृ दिवस में फल वितरण एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान

0
787

हिम बहादुर/सिलीगुड़ी। मानव उत्थान सेवा समिति सिक्किम राज्य के रम्फू तहसीलद्वारा मातृ दिवस विगत 7 अप्रैल को मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपालजी महाराज के जननी परमपूज्य राजराजेश्वरी देवीको ८९वां पावन जन्म जयंती पूर्व सिक्किम रम्फू स्तिथ श्री सूयश सत्संग धाम में भव्य रूप से पालन किया गया।

मालूम हो कि उत्तरपुर्वांचल क्षेत्र के सिक्किम, दार्जीलिंग, तराई, डुवार्स, भूटान में मानव धर्म प्रचार प्रसार का पचासवाँ वर्ष होने के उपलक्ष्य में समिति ने इस वर्ष को “स्वर्ण जयंती वर्ष” के रूप में मना रही है। बताया जाता है कि राज राजेश्वरी माताजी ने भारत के विभिन्न स्थानों के अलावा विदेशों में भी मानव धर्म का प्रचार किया था। इसके बाद सन १९६९ के दशक में सर्वप्रथम माता जी उत्तरपुर्वांचल के कलिम्पोंग से प्रचार शुरू किया था। आज यह उत्तरपुर्वांचल क्षेत्रों में लाखों के संख्या में मानव धर्म के अनुयायी है। यह श्री माताजी का प्रचार प्रसार एवं आशीर्वाद का ही देन है। जानकारी के अनुसार सन १९७४ में वैशाखी पर्व में सत्य का स्थापना ,धर्म की रक्षा तथा मर्यादा कायम रखने के लिए उत्तरदायित्व श्री सतपाल जी महाराज को सौंपा गया था।इसी विशेषता के मध्यनजर समिति मातृदिवस के रूप में मना रही है।

जानकारी के अनुसार रम्फू तहसील प्रभारी महात्मा पूर्ण बाईजी ने दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने अपने ओजश्वी विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य का जन्म दो बार होता है। पहला जन्म माँ के कोख से तथा दूसरा जन्म गुरूज्ञान से होता है। प्रत्येक मनुष्यों को आत्माज्ञान लेना जरूरी है। बाईजी ने कहा कि केवल माया मोह, रंगी- चंगी, खाना-पीना, सो जाना इत्यादि के लिए ही मानव का चोला नही मिला है। यह कार्य पशु प्राणी भी करता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नारी मातासीता ,साबित्री, मीराबाई,लक्ष्मीबाई, झांसीकी रानी के तरह होना चाहिए। हमारे अंदर भी यह क्षमता है परंतु हम प्रयाश नही करते है।

इस दौरान समिति द्वारा राधिका प्रधान, बरदाङ्पूर्व सिक्किम, साहित्य तथा पत्रकारिता, धन माया थापा, दर्पने पूर्व सिक्किम, समिति प्रति योगदान, गंगा देवी शर्मा, रम्फू आई बीएम पूर्व सिक्किम, समाज सेविका, गोमा अधिकारी, कैजले पूर्व सिक्किम, समिति प्रति योगदान, नौमती राई, सिंगताम पूर्व सिक्किम, वरिष्ठ नागरिक, को संत-महात्माओं ने शॉल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में रम्फू तहसील सह-प्रभारी महात्मा कृतिका बाईजी,महात्मा बिंदु बाईजी ने मातृशक्ति के आधारित अपना विचार रखा। समिति के रम्फू तहसील अंतर्गत सिंगताम ज़िल्ला अस्पताल के वार्ड में रोगीयों को महात्मा पूर्ण बाईजी,महात्मा कृतिका बाईजी ने फल आदि वितरण किया। रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। इस अवसर पर समिति के भरत प्रधान, एस के गिरी, मनि कुमार प्रधान, तुलशी गिरी, संगिता प्रधान, बि बि तामाङ, कृष्ण कुमारी प्रधान,भाईचुग तामाङ, किशोर प्रधान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here