सीक्रेट सुपरस्टार कहीं नाहिद ही तो नहीं

0
842

मुंबई :  यह तो आप जान ही गए हैं कि आमिर खान और जायरा वसीम की अगली फिल्म का नाम सीक्रेट सुपरस्टार है जो कि 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि इस फिल्म की स्टोरी कहीं न कहीं पॉपुलर रियलिटी शो सिंगर की नाहिद अफरीन से मिलती है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो फिल्म बनाने वाले या कहानी लिखने वाले ही बता सकते हैं, लेकिन फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपनी पहचान छिपाकर गायकी में ख्याति हासिल करती है। वह बुर्का पहनकर ही अपने गानों के वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करती है। अब चूंकि असम की नाहिद अफरीन को भी सिंगिंग के कारण अनेक कट्टरपंथियों से फतवे मिले थे सो इसे उस कहानी से जोड़कर देखा जाने लगा है। फिल्म आने के बाद ही पता चल सकेगा कि इस बात में कितना दम है। साभार: वेबवार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here