हिम बहादुर सोनार/सिलीगुड़ी 19 फरवरी: पुलवामा में शीद हुए जवानों को लेकर पूरे देश में आक्रोश और गुस्सा देशभक्ति एवं देशप्रेम के रूप लगातार स्फुटित हो रहा है l जगह जगह वीर जवानों के समर्थन एवं पाकिस्तान के खिलाफ रैलियां निकाली जा रही है l इसी क्रम में नक्सलबाड़ी के बेलगाछी हिन्दी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा शहीद जवानों की याद में श्रद्धांजलि दिया गया। स्कूल के प्रधान अध्यापक सुरेश बैठा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे l सभी लोगों ने मोमबत्ती जलाकर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा एक मिनट का मौन धारण किया गया l
मंगलवार को दोपहर एक बजे बेलगाछी गाँव में रैली निकाली गई l बच्चों के हाथ में शहीद जवानों के शहादत वाली बैनर थे l शहीद जवान अमर रहे , भारत माता की जय एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से बेलगाछी गाँव गूंज उठा l बच्चों के नारों से बेलगाछी गाँव के लोगों में भी देश प्रेम की भावना संचालित हो रही थी l चाय बगान के गरीब एवं सरल ह्रदय वाले लोंगो में भी आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा एवं देश प्रेम की भावना भारतीय एकता की भावना को प्रदर्शित कर रही थी l
प्रधानाध्यापक सुरेश बैठा ने बच्चों को देश के प्रति जागरूक रहने एवं देश को मजबूत बनाने के लिए अपना अपना योगदान देने की सलाह दी । इसकी जानकारी बेलगाछी स्कूल के शिक्षक श्याम रतन साहू ने दी l


































Well and good