संवाददाता/नई दिल्ली : रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एसी व नॉन एसी बसों में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। सोमवार 7 अगस्त के दिन डीटीसी की दोनों तरह की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लागू होगी।
डीटीसी के मुताबिक महिलाओं को दिक्कत न हो इसलिए सुबह से ही ज्यादा से ज्यादा बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। बस की फ्रीक्वेंसी भी बेहतर होगी। ज्यादा भीड़ वाले रूट पर ज्यादा बसें उतारी जाएंगी।
































