सोनादा डिग्री कलेज में शिवकुमार राई जन्म शत्वार्षिकी पालन

0
1163

हिम बहादुर/सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग के सोनादा डिग्री कलेज के नेपाली विभाग के तत्वावधान में शिवकुमार राई जन्म शत् वार्षिकी समारोह नौ अप्रैल कलेज के प्राचार्य डा. एल.पी.गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में  शिवकुमार राई का साहित्यिक व्यक्तित्व के नेपाली अनर्स तीसरा वर्षकी छात्रा दीपा थापा व साहित्येतर व्यक्तित्व के नेपाली अनर्स् दूसरी सेमिस्टारका छात्रा अनुखा राई ने अपना कार्यपत्र प्रस्तुत किया। इस पर उन्होंने शिवकुमार राई का साहित्यिक, सामाजिक, राजनैतिक, आध्यात्मिक तथा पत्रकार व्यक्तित्व के ऊपर प्रकाश डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार राई का जन्म शत् वार्षिकी समारोह में सोनादा डिग्री कलेज ने  नेपाली, अंग्रेजी, बंगला, हिन्दी, उर्दू, मिजो तथा नागा भाषा में शिवकुमार राई का कथा का अनुवाद कार्यशाला करने का निश्चय होने पर कई कारणों से नही कर पाना, तथा शिवकुमार राई का कृति के ऊपर  केवल चर्चा परिचर्चा के साथ उनको हार्दिक श्रद्धाञ्जली अर्पण करने की जानकारी प्रा. मेघनाथ छेत्री ने दिया।
श्री छेत्री ने शिवकुमार राई जन्म शताव्दी समारोह को राष्ट्रीय व्यापी बनाने में सक्षम होने पर शिवकुमार राई जन्म शताव्दी समारोह केन्द्रीय समिति कार्सियांग के अध्यक्ष तिलक शर्मा , सचिव ऋषि राई एवं सम्पूर्ण पदाधिकारी प्रति आभार प्रकट किया। समारोह में प्रमुख अतिथि के  रूप में ऋषि राई, विशिष्ट अतिथि विनोद रसाईली, उमेद गोले एवं प्रदीप शेर्पा उपस्थित थे। प्रमुख अतिथि ऋषि राई एवं विशिष्ट अतिथि विनोद रसाईली ने  शिवकुमार राई जन्म शत् वार्षिकी समारोह समिति का  क्रियाकलाप का जानकारी देते हुए विगत वर्ष २६ अप्रैल को शिवकुमार राई का जन्मभूमि रिनाक से शुभारंभ होकर जन्म शत् वार्षिकी समारोह भारतव्यापी रुप में सम्पन्न होकर आज विभिन्न कलेज , विश्वविद्यालय  र विभिन्न संस्था द्वारा आयोजित ३३ स्थानों में बृहद रुप में समारोह सम्पन हुआ तथा आगामी २६ से  २८अप्रेल तक कार्सियांग में त्रि-दिवसीय समापन समारोह सम्पन्न होने का सुचना देते हुए शिवकुमार राई का बहु आयामिक व्यक्तित्व का जानकारी  भारतवर्ष में विभिन्न स्थानों पर रहरहे नेपाली भाषी के समक्ष पहुँचाने में सक्षम होने पर शिवकुमार राई जन्म शत् वार्षिकी समारोह समिति ने संतोष व्याप्त किया।

आगामी समारोह में शिवकुमार राई का नयाँ सालिग अनावरण  एवं उनके नाम पर डाक टिकट  जारी साथ में शिवकुमार राईका सम्पूर्ण कृतियों का विमोचन किये जाने पर सचिव  एवं सह-सचिव ने संबोधन में  व्यक्त किया। डा. रागिनी थापा ने स्वागत व्यक्तव्य रखते हुए शिवकुमार राई का बहुआयामिक व्यक्तित्व ने हमेशा प्रेरणा देने की बात कही। समारोह को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष तथा प्राचार्य डा. एल.पी. गुप्ता ने शिवकुमार राई का कर्मो को सदैव  अनुशरण, अनुकरण करने का आवश्यक बताते हुए शिवकुमार राई हमारा एक प्रातः स्मरणीय गौरव पुरुष है। ऐसे महान व्यक्तित्व का जन्म शत् वार्षिकी  इस तरह राष्ट्रीयव्यापी एवं वर्षव्यापी रुप में आयोजना किए जाने पर समिति कार्सियांग प्रति आभार प्रकट किया। समारोह को प्रा. मेघनाथ छेत्री एवं प्रा.पर्वत रसाईली ने सञ्चालन करते हुए प्रा. अनिल विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here