कुशीनगर/संवाददाता। आगामी 11 जुलाई को पड़ने वाले विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या के स्थिरता हेतुु जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेगें जो 24 जुलाई तक चलेगें इसके लिए अभी से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए तथा जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण,आशा, ए0एन0एम0, आगंनवाडी कार्यकत्रियों के साथ बैठक करके जनसंख्या स्थिरता हेतु सभी कार्य योजना बना लें ताकि बेतहाशा बढ़ रही जनसंख्या को जनसंख्या नियत्रंण हेतु जागरूक किया जा सके।
उक्त विचार जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने विकास भवन सभागार में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाये जाने से सम्बन्धित अन्र्तर विभागीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये ।उन्होने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करना आज की आवश्यकता है इसके लिए लोगों को परिवार नियोजन के साधन सहित नसबंदी हेतु आम जन को प्रेरित किया जाय उन्होंने इस कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर समुचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बाल विवाह भी जनसंख्या बढ़ने का एक कारक है इसके लिए हम लोगों को विशेष प्रयास करके लोगों को जागरूक करना होगा ताकि वे अपने बेटा/बेटियों का बाल विवाह न करें और बालिग होने पर ही निर्धारित उम्र में ही उनका विवाह करें इससे निश्चित ही जनसंख्या स्थिर होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी , जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ,प्रभारी चिकित्साधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Home राज्य उत्तर प्रदेश 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जायेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिवस-जिलाधिकारी
































