हिम बहादुर/सिलीगुड़ी। मानव उत्थान सेवा समिति पूर्व सिक्किम रंगपो तहसील युवा प्रकोष्ठद्वारा आयोजित भजन सन्ध्या स्थानीय आईबीएम में आठ जुलाई को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के युवाशक्ति को अध्यात्म का संदेश देना है।
रम्फू तहसील प्रभारी साध्वी महात्मा पूर्ण बाईजी के करकमल द्वारा दीप प्रज्जवलन के पश्चात भजन सन्ध्या का कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर महात्मा कृतिका बाईजी,महात्मा बिंदु बाईजी(स्वेत) उपस्थित थे। पड़ोसी देश नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के युवा संघठन तथा शिक्षा अभियान के मुख्य सल्लाहकार उत्तम गिरी मुख्य वक्ता थे।
सिक्किम के रम्फू तहसील प्रभारी महात्मा पूर्ण बाईजी ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव धर्म कोई नया धर्म नही है, यह तो मानव को महामानव बनाने का फैक्ट्री है। वह कौन सा शक्ति है जिसके द्वारा हम जीवित है।वह कौन सा शक्ति है जिसका न रहने से मुर्दा बन जाते है। आज उसी शक्ति को समझाने समय के सदगुरु श्री सतपालजी महाराज इस धरती में आत्माज्ञान द्वारा प्रत्येक मानव का कल्याण हेतु पधारे है। यह भजन सन्ध्या रखने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि युवाओं का मन कुछ क्षण के लिए ईश्वर प्रति चिंतन करने हेतु आयोजन किया गया है।
इस भजन सन्ध्या में आरती शर्मा,शिशिर ठटाल,अनु परियार, मैना सिंचुरी,समानता ठटाल भजन कलाकारों ने भजन प्रस्तूत किया। तुलसी गिरी,महेश गिरी,मोहित राई,अनूप परियार,रूपेश परियार रबिन छेत्री तथा भूपाल ने संगीत दिया।कार्यक्रम का संचालन कबिता परियार ने किया था।



































