महाराज ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए ‘गो फर्स्ट’ की सीधी उड़ान का किया शुभारंभ

0
554
संवाददाता/उत्तराखंड। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सतपाल जी महाराज ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर देहरादून से मुंबई और दिल्ली के लिए ‘गो फर्स्ट’ की सीधी उड़ान का शुभारंभ किया। इस उड़ान के आरंभ होने से पर्यटक उत्तराखंड आकर शीतकालीन पूजा का पुण्य लाभ उठा सकेंगे।
        शीतकाल में यमुनोत्री की पूजा खरसाली, गंगोत्री की पूजा मुखवा, बाबा केदारनाथ जी की पूजा उखीमठ तथा भगवान बद्रीविशाल जी की पूजा पांडुकेश्वर एवं जोशीमठ में होती है। ‘देवभूमि’ आने वाले पर्यटक तीर्थाटन के साथ-साथ यहां बर्फबारी व औली में स्कीइंग का अनुभव ले सकेंगे और चौपता की नैसर्गिक सुंदरता का अवलोकन भी कर सकेंगे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत, गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना सहित एयरलाइंस के अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here