मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाः धार्मिक रीति-रिवाज अनुसार मांगलिक सूत्र में बंधे 170 जोड़े

0
646

कुशीनगर/संवाददाता| मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह व निकाह का आयोजन जनपद मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह में कुल 170 जोड़े जिसमे 24 मुस्लिम व 14 मुसहर वर वधुओं का विवाह सम्पन्न हुआ ।
मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अब तक इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, कि गांव गरीब, किसानों की समस्याओं को समझते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने यह निर्णय लिया ताकि इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराया जा सके। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां भाग्यशाली हैं क्यों की वो बोझ नही हैं जिस घर मे बेटी बहु होती है उस घर मे विकास होता है, उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की सोच है कि बेटियां उनकी जिम्मेदारी हैं। इसको ध्यान में रखकर सामूहिक विवाह योजना लागू की गई है, जो आज धरातल पर उतरी है।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस वर्ष का यह तीसरा आयोजन है जिसमे जनपद के अब तक लगभग 770 जोड़ो की शादी इस योजना के माध्यम से कराई जा चुकी है। उन्होंने इस पावन बेला के अवसर पर सभी नव दंपतियों को विवाह के उद्देश्य, इस की महत्ता, से संबंधित धर्मशास्त्रों का उल्लेख करते हुए विधिवत जानकारी दी गई। तथा वैवाहिक जीवन की सफलता के लिये टिप्स भी बताए गए। उन्होंने सभी जोड़ों से भविष्य में कभी आपस मे होने वाली मतभेदों के समय इस समय की ली गई प्रतिज्ञा को याद करने व आपस मे मिल जुल कर दाम्पत्य जीवन का शुभारंभ करने की अपेक्षा की उन्होंने कहा कि आप सभी के जीवन को सफल बनाने हेतु पूरे समाज की शुभकामनाये हैं साथ हैं साथ ही उन्होंने अपने आशीर्वाद वचनों सहित सभी नव दम्पतियोंको शुभकामनाएं दीं।
इस मांगलिक अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गौंड़, मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय, ने भी अपने अपने आशीर्वाद वचन दिए। कार्यक्रम का संचालन धनंजय तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अमित राज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0के0 सिंह, विकलांग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम सहित अन्य अधिकारी व पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here