संवाददाता/सहारनपुर, मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा कल्याण आश्रम सहारनपुर के तत्वावधान में जनपद सहारनपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में एक वृहद् वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया| संस्था के जिला सहारनपुर प्रभारी साध्वी आराधना बाई की अध्यक्षता में यह पुनीत कार्य वृक्षारोपण किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए मुख्य अतिथि सतेंद्र चौधरी (जिला सचिव बार एसोसिएशन), जयप्रकाश सैनी (वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी) ने संस्था की भूरी-भूरी प्रसंशा की|
संस्था द्वारा चलाये जा रहे अनेक सामाजिक कार्यो का श्रेय प्रेरणास्रोत श्री सतपाल जी महाराज को जाता है| साध्वी आराधना बाईने अपने विचार रखते हुए एवं इस मिशन को मजबूत बनाने के लिए सभी से अपने बच्चो को संस्था से जोड़ने का आव्हान किया |आधुनिक युग में सोसल मीडिया और इन्टरनेट के द्वारा सभी अच्छे कार्यो को जन-जन तक पहुचने का कार्य बहुत ही तीव्र गति से किया जा रहा है| संस्था समय-समय पर अनेक धार्मिक और सामाजिक कार्य करती रहती है|
प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए संस्था के सहयोगी साध्वी राधिका बाई , जिला संयोजक जयप्रकाश, शाखा प्रधान ईश्वर, मानव सेवा दल के अधिकारी धीरसिंह, मंडल प्रमुख बीरबल, जिला प्रमुख राजेश सैनी, उप मंडल प्रमुख प्रीतम सैनी, यूथ टीम के विपिन सैनी व अनेक कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग रहा | कार्यक्रम को प्रसारित करने के लिए अनेक इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडियाकर्मी भी मौजूद थे |

































