
संवाददाता/ नई दिल्ली : उत्तराखण्ड सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल जी महाराज ने साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी से मिलकर उनके स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की|
उन्होंने कहा कि तिवारी जी की हालत पहले से बेहतर है और वे आने-जाने वाले लोगो को अब पहचानने लगे है| तिवारी के आजकल ज्यादा बीमार होने का कारण अधिक उम्र होने की वजह भी बताई जा रही है| फिर उनके चाहने वाले उनके अति सीघ्र ठीक होने की कामना कर रहे है क्योकि तिवारी राजनीति के बहुत बड़े विशेषज्ञ रहे है और उनके चाहने वालो की संख्या अत्यधिक है|































