मानव उत्थान सेवा समिति जिला कुशीनगर द्वारा फ़ाज़िलनगर कस्बे में सफाई अभियान

0
539

फ़ाज़िलनगर, 27 सितम्बर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्त्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा व पूज्य श्री विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 27 व 28 सितम्बर, 2025 को समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की विशेष योजना ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत दो दिवसीय “स्वच्छ भारत अभियान” चलाया जा रहा है। समिति के कुशीनगर आश्रम प्रभारी महात्मा प्रज्ञा बाई जी, सहयोगी महात्मा अनुगीता बाई जी के दिशा-निर्देशन में सफाई कार्य किया गया। समिति द्वारा यह भारत के विभिन्न राज्यों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है|

मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है जो लगभग कई दशकों से अध्यात्म ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज के अन्दर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में सतत् संलग्न है। समिति शिक्षा के क्षेत्र में मिशन एजुकेशन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन मेडिसिन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा प्राकृतिक आपदा के समय जैसे भूकम्प, बाढ़, महामारी में राहत शिविर लगाकर जन-कल्याण के कार्य करती आ रही है। समिति के कुशीनगर प्रभारी महात्मा प्रज्ञा बाई जी ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि जैसे हम अपने घर के अंदर सफाई रखते है वैसे ही अपने आस-पास भी सफाई करते रहना है क्योंकि भारत माता सबकी माता है। इस स्वच्छ भारत अभियान से जोड़कर स्वच्छता के लिए सबको जागरूक करें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वार्ड 14 के सभासद माननीय श्री कमलेश वर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर इस स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ किया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का ह्रदय की गहराइयों स्वागत और उनका आभार जताया। मुख्य अतिथि सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों ने श्री महाराज जी के इस प्रेरणादायी सेवाकार्य की भूरी-भूरी प्रसंसा की। स्थानीय लोगों ने इस स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आस-पास स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अभियान में समिति के जिला अध्यक्ष हरिहर गुप्ता, शाखा कार्यकर्ताओं, यूथ विंग के सदस्यों व समाजसेवी संस्था मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान नगर पालिका फ़ाज़िलनगर के सफाई प्रभारी रिंकू यादव सहित अनेक सफाई नायकों ने सफाई सेवा कार्य में हाथ बटाया। समिति के पदाधिकारियों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह और लिपिक अधिकारी शुभम मिश्रा का इस अभियान में सहयोग के लिए विशेष आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here