उत्तराखंड कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, किसको क्या मिला?

0
667

संवाददाता/देहरादूनः  उत्तराखंड कैबिनेट में विभागों का बंटवारा  कल देर शाम हो गया | उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत गृह, लोकनिर्माण विभाग, एवं सूचना सहित 40 विभागों को खुद अपने पास रखा है| मुख्यमंत्री पद  की होड़ में आगे चल रहे सतपाल महाराज को सीएम पद नही मिलने के बाद कैबिनेट में भी दुसरे नम्बर का दर्जा मिला है| सिंचाई, पर्यटन, तीर्थाटन एवं धार्मिक, और संस्कृति विभाग सहित कुल 9 विभाग महाराज के पाले में आया है| वही दूसरी तरफ त्रिवेन्द्र रावत सरकार ने प्रकाश पंत को वित्त, संसदीय कार्य, आबकारी और पेयजल एवं स्वच्छता सहित कुल 10 विभागों को देकर कैबिनेट में दुसरे नंबर पर रखा है| कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को वन एवं वन्य जीव, श्रम और आयुष सहित कुल 7 विभाग , मदन कौशिक को शहरी विकास, आवास, और जनगणना सहित कुल 6 विभाग,  यशपाल आर्य को परिवहन एवं समाज कल्याण सहित कुल 8 विभाग,  अरविन्द पाण्डेय को खेल, शिक्षा और पंचायती राज सहित कुल 6 विभाग, सुबोध उनियाल को कृषि, उद्यान एवं रेशम विकास सहित कुल 6 विभाग, राज्य मंत्री रेखा आर्या को महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन एवं मत्स्य विकास सहित कुल 5 विभाग और धन सिंह रावत को सहकारिता, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल सहित कुल 4 विभाग मिले है|

एक तरफ कुछ विधायको में  विभाग पाने की होड़ मची हुई है| वही मुख्यमंत्री अभी कुछ विभाग अन्य विधायकों में आवंटित कर सकते है| मुख्यमंत्री पद की होड़ में त्रिवेन्द्र सिंह रावत से पिछड़ने के बाद मायूस हुए सतपाल महाराज को लगातार झटके मिल रहे हैं। मंत्रिमंडल में उन्हें न तो दूसरे नम्बर का ओहदा मिल पाया और न हीं मनपसंद दफ्तर। इतना ही नहीं,  बतौर मंत्री वह जिस बंगले में रहना चाहते थे उसे भी किसी दूसरे कैबिनेट मंत्री को आवंटित कर दिया गया। जाने-माने समाजसेवी और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज को उम्मीद थी कि भाजपा में उन्हें कांग्रेस से अधिक मान सम्मान मिलेगा। परन्तु अब तक ऐसा नहीं हुआ। सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की रेस में वह पीछे कर दिये गये।

मुख्यमंत्री की होड़ में पिछड़ने के बाद महाराज को उम्मीद थी कि उन्हें कैबिनेट में नम्बर दो का दर्जा मिलेगा। बार-बार मिल रही शिकस्त पर भले ही सतपाल महाराज खुद कुछ ना बोलें पर उनके समर्थक परेशान हैं और इस बात की चर्चा चल रही है कि महाराज  खुद भले ही मन, वचन और कर्म से भगवा झंड़ा उठा लिया है पर पार्टी और संगठन ने उन्हें अभी पूरी तरह से सम्मान नहीं दिया है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के तुरंत बाद महाराज द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ लेना, इस बात से ऐसा लग रहा था। परंतु जब विधानसभा भवन में कार्यालय आवंटित करने की बारी आई तो महाराज का दूसरे नम्बर का रुतबा भी छिन गया। इस तरह कद्दावार नेता सतपाल महाराज को लेकर भाजपा का अब तक का कोई भी निर्णय उनके पक्ष में नहीं गया है।

117 नम्बर वाला यह कमरा पहले तो महाराज के नाम आवंटित कर दिया गया। परंतु 24 घंटे के अंदर इस कमरे पर प्रकाश पंत ने अधिकार जमा लिया। इसका संदेश साफ है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंत्रिमंडल में दो नम्बर की हैसियत प्रकाश पंत की रहेगी।  परंतु महाराज की तरह ही दो अन्य मंत्रियों मदन कौशिक और धन सिंह रावत ने भी इस मकान पर दावा ठोक दिया। ऐसी स्थिति में राज्य संपत्ति विभाग ने इस बंगले के आवंटन की फाइल को सीएम को प्रेषित कर दिया। सूत्रों का कहना है कि यहां भी सतपाल महाराज को मायूसी ही मिली है। यह बंगला मदन कौशिक के नाम आवंटित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here