निर्धारित तिथि पर ही खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, नहीं होगा कोई बदलाव

0
1052

एजेंसी/गोपेश्वर। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व निर्धारित तिथि 29 अप्रैल को ही खोले जाएगे। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवासस्थल उखीमठ में मंगलवार को मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग ने धर्माचार्यों से सलाह मशविरा कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल की सुबह 6:10 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने की घोषणा की। कोरोना वायरस संकट के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि 15 दिन आगे बढ़ाये जाने के बाद केदारनाथ मंदिर खुलने की तिथि के भी आगे बढाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।

बदरीनाथ धाम के कपाट पहले 30 अप्रैल को खुलने थे लेकिन सोमवार को उसे खोलने के लिये 15 मई का नया मुहूर्त निकाला गय। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पहले कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि में भी बदलाव के संकेत मिल रहे थे लेकिन इसके संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए केदारनाथ मंदिर के रावल को अधिकृत कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here