दिल्ली जल बोर्ड की जनता को सौगात, पानी का बिल माफ: जय प्रकाश

0
784

संवाददाता/नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष व दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य जय प्रकाश ने मंगलावर को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने सभी पानी के बकाया बिल पर जुर्माना व सरचार्ज माफ कर दिल्ली के नागरिकों को सौगात दी है। प्रेस वार्ता के दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पूर्व उपमहापौर व दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य सत्यपाल मलिक और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड और दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य, जगत लोहिया भी उपस्थित थे।

जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य के रूप में लगातार दो साल से जो संघर्ष हम पानी के बिल को लेकर कर रहे थे आज वो पूरा हुआ, दिल्ली जल बोर्ड ने सभी नागरिकों के बकाया पानी के बिल पर जुर्माना व सरचार्ज माफ कर दिए है। उन्होंने कहा कि इस के लिए हम सभी ने समय≤ पर मुख्यमंत्री के आवास पर, दिल्ली सचिवालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ दो बार दिल्ली जल बोर्ड की बैठक का भी बहिष्कार किया है ताकि दिल्ली कि जनता को बढे़ हुए पानी के बिलो से राहत मिल सके। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों को राहत देने के लिए सबसे पहला कैम्प वह अपने क्षेत्र में लगाएगे ताकि नागरिकों किसी भी तरह की समस्या न आए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जो कार्य पांच साल पहले करने चाहिए थे वे अब चुनाव करीब आते देख कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनका तो यहा नारा था बिजली के बिल हाफ और पानी का बिल माफ।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि हम दो साल से दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य है, नागरिकों की अधिकतर शिकायत बढे़ हुए पानी के बिलो को लेकर होती थी। जिस के लिए लगाता हम ने दिल्ली की जनता के लिए दिल्ली जल बोर्ड कि बैठको में संघर्ष किया है ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने काहा कि आज दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य के रूप में हमारी मेहनत रंग लाई है, जनता का पानी के बकाया बिल पर जुर्माना व सरचार्ज मुफ्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here