संवाददाता/कुशीनगर| धान खरीद वर्ष 2019 -20 में खरीद की व्यवस्था संबंधी समय सारणी जिसमें धान क्रय व्यवस्था चावल भंडारों बिलिंग भुगतान निरीक्षण अनुश्रवण आदि के संबंध में धान खरीद कार्य में नियुक्त समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में कार्यशाला/बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न किया गया|

राय ने कहा कि धान खरीद हेतु सभी केंद्र प्रभारी वाल पेंटिंग अवश्य करा लें जिस पर धान मूल्य सहित सभी आवश्यक विवरण स्पष्ट हो। उन्होंने सभी एजेंसी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान क्रय के 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा हर हाल में आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से ट्रांजेक्शन हों जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार धान खरीद के समय किसानों द्वारा पासबुक की छाया प्रति अवश्य लिये जाएं ताकि किसी तरह की त्रुटि / विलंब ना हो सके।
बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसान वन्धु धान विक्रय हेतु अपने ही तहसील अंतर्गत स्थापित क्रय केंद्र पर विक्री कर सकेंगें, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि यदि महिला किसान द्वारा धान विक्री हेतु क्रय केंद्र पर लाया जाता है तो उसे वरीयता के क्रम में पहले तौल कराया जाय।।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना रामकेश यादव, कप्तानगंज अरविंद कुमार, सहित अन्य समस्त संबंधित अधिकारी व विभिन्न एजेंसियों के प्रभारी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
































