कटिहार डिवीजन में जलभराव के कारण 15 ट्रेनें रद्द

0
935

 

संवाददाता/नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के कटिहार डिवीजन में जलभराव के कारण 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस अगले चार दिनों तक निर्धारित स्टेशन के बजाय फारबिसगंज तक चलेगी।

रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि आज चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12506 आनंद विहार- गुवाहाटी पूर्वोत्तर एक्सप्रेस, 12436 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस, 12424 नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ टाउन राजधानी एक्सप्रेस, 15602 नई दिल्ली-सिलचर एस.के. लिंक एक्सप्रेस, 15484 दिल्ली – अलीपुर द्वार महानंदा एक्सप्रेस, 14056 दिल्ली – डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, 1401 9 अगरतला-आनंद विहार त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, 14055 डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 15621 कामाख्या- आनंद विहार एक्सप्रेस, 15483 अलीपुर द्वार- दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस, 15909 डिब्रूगढ़ – लालगढ़ अवध असम, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, 12235 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, 12505 गुवाहाटी- आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस और 12502 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। रेलगाड़ी संख्या 12488 आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17,18,19 और 20 अगस्त को अपने निर्धारित रूट के बजाय फारबिसगंज स्टेशन पर समाप्त होगी। इसके परिणामस्वरूप रेलगाड़ी संख्या 12487 इस अविध में फारबिसगंज से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here