डॉ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय लीडरशीप एण्ड मोटीवेशन ट्रेनिंग के अन्तर्गत समस्त ई0आर0ओं/नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया

0
582

संवाददाता/कुशीनगर : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आज कलक्ट्रेट सभागार में तीन दिवसीय लीडरशीप एण्ड मोटीवेशन ट्रेनिंग के अन्तर्गत समस्त ई0आर0ओं/नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर अमन गुप्ता ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कुल 40 अधिकारियों को निर्वाचन दौरान विषम परिस्थितियों में स्वंय द्वारा लिये गये निर्णय के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रश्न भी किये गये तथा निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त करायी गई मार्ग दर्शन पुस्तिका में प्रदर्शित प्रश्नो के उत्तर भी भरवाये गये। प्रशिक्षण दौरान लिये गये व्यक्तिगत निर्णय में किन पहलू पर विचार करना आवश्यक है, साथ ही उन्होंने किसी भी विषम परिस्थितियों मे पद के सापेक्ष्य प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करनें, अपने प्रभाव का उपयोग करनें संबंधी सभी आवश्यक पहलूओं से अवगत कराया गया।

उन्होने उपलब्ध संसाधनों में व्यवस्थित तरीको से कैसे कार्य किये जाये, अपनी जिम्मेदारियों को समझाना, आत्मविश्वास का होना कितना आवश्यक है, समस्याओं का आकलन करना, एक दूसरे से ज्ञान संवर्द्वन करना, अपनी ताकत/कमजोरी अपने आप पर काबू रखना/धैर्य का होना, कार्य पद्वति, वीजन/मिशन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी प्रकार उन्होने पावर लीडर्स सहित (प्रभाव) व कुशल नेतृत्व का होना व सहित अन्य मुददों पर भी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कृष्ण लाल तिवारी, उप जिलाधिकारी पड़रौना जी0सी0 राम, कप्तानगंज वीपिन कुमार, उपजिलाधिकारी खड्डा अरविन्द कुमार, मनोज कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकार मिश्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता, उपनिदेश कृषि अरूण कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here