फरीदाबाद में मिशन एजुकेशन अभियान को लगाया रफ़्तार की पंख

0
824

संवाददाता,फरीदाबाद| मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा ‘मिशन एजुकेशन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राजकीय
प्राथमिक स्कूल प्रेम नगर, सेक्टर 4, फरीदाबाद के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री
वितरित की गई। संस्था द्वारा यह पुनीत कार्य पूरे भारत वर्ष के साथ-साथ कई अन्य
देशों में भी चलाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानव धर्म के
प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज के कनिष्ठ सुपुत्र श्री सुयश जी महाराज ने भाग लिया ।
तत्पश्चात ‘स्कूल ऑन व्हील’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसके तहत संस्था द्वारा
फरीदाबाद शहर के झुग्गी-बस्ती क्षेत्र में जाकर गरीब बच्चो को पढ़ाया जाता है।

भारत सरकार के शिक्षा अभियान को सरल और सुगम बनाने के उदेश्य से संस्था के “मिशन एजुकेशन“ अभियान ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर एक कीर्तिमान कायम किया है। अनेकों विद्यालयों में पाठ्य-सामग्री वितरण के बाद हमेशा अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्रा नियमित विद्यालय आने लगे और पढ़ाई में रूचि लेने लगे। जो बच्चे विद्यालय जाने से डरते और दूर भागते थे, वे भी अपना दाखिला करवाकर नियमित विद्यालय जानेलगे हंै। इस प्रकार विद्यालयों में बच्चों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गयी।
पाठ्य-सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान कई विद्यालय के प्राचाय ने कहा कि विद्या दान सबसे बड़ा दान होता है। बच्चे देश का भविष्य होते हंै, यही बच्चे आगे चलकर एक सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। विद्यालय के समस्त शिक्षक समुदाय के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिक्षा विभाग, क्षेत्रीय प्रशासन के अलावा सभी ने इस पुनीत और निःस्वार्थसेवाकार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस अभियान को आगे बढाने के लिए सभी ने संकल्प लिया। संस्था द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, माॅरीशस भूटान, साउथ अफ्रीका, केन्या और मैक्सिको जैसे विश्व के कई देशों में बड़ी तीब्र गति से फैल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here