प्रदीप वर्मा/बहादुरगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपमंडल के सभी पोलिंग बूथों पर 27 नवंबर शनिवार व 28 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जाएगी। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी श्याम लाल पूनिया के मार्गदर्शन में सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार व रविवार को मतदाता सूची प्रदॢशत की जाएगी। जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, यदि हैं तो उसमे कोई गलती तो नहीं है, यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं, इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि जिनको नई वोट बनवानी है वे अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो, राशन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र जिसमें आयु 18 वर्ष हो व घर मेंं किसी एक सदस्य का वोटर कार्ड उक्त तिथियों को बनवा सकता है। उन्होंंने बताया कि 27 नवंबर शनिवार व 28 नवंबर रविवार को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक पोलिंग बूथों पर बी.एल.ओ. मौजूद रहेंगे। वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें। उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड से संबंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बी.एल.ओ. से संपर्क किया जा सकता है।