संदीप शेलार/पुणे, महाराष्ट्र। पुणे कैंप क्षेत्र में वीर गोगादेव उत्सव के अवसर पर दिनांक 27/08/2024 को यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे। शाम 4 बजे न्यू मोदीखाना से मुख्य शोभायात्रा शुरू होगी, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। यातायात जाम से बचने और वाहन चालकों की असुविधा से बचने के लिए, निम्नलिखित मार्गदर्शन लागू किया जाएगा।
शोभायात्रा मार्ग
न्यू मोदीखाना से शोभायात्रा शुरू होकर पुलगेट पुलिस चौकी, मेढी माता मंदिर, महात्मा गांधी रोड, कुरेशी मस्जिद, सेंटर स्ट्रीट रोड, भोपले चौक, महावीर चौक, कोहिनूर होटल चौक होते हुए पुलगेट पुलिस चौकी, मेढी माता मंदीर पास विसर्जित होगी।
बंद किए जाने वाले मार्ग और वैकल्पिक मार्ग
1. गोळीबार मैदान चौक से वाय जंक्शन (पंडोल अपार्टमेंट) होते हुए महात्मा गांधी रोड की ओर जाने वाला यातायात वाय जंक्शन (पंडोल अपार्टमेंट) पर बंद कर दिया जाएगा और इसे खाणे मारुती चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा। सोलापुर रोड की ओर जाने वाला यातायात खाणे मारुती चौक से दाईं ओर मुड़ जाएगा, और शहर में आने वाला यातायात खाणे मारुती चौक से सीधे ईस्ट स्ट्रिट रोड होते हुए इंदिरा गांधी चौक से बाईं ओर मुड़कर महावीर चौक और फिर आगे एम जी रोड की ओर जाएगा, या इंदिरा गांधी चौक से दाईं ओर मुड़कर लष्कर पुलिस स्टेशन चौक और फिर बाईं ओर मुड़कर तीन तोफा चौक से अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
2. मुफ्ती फौज चौक से कुरेशी मस्जिद की ओर जाने वाला यातायात बंद कर दिया जाएगा और इसे चुडामन तालिम की ओर मोड़ दिया जाएगा।
3. व्होल्गा चौक से महमंद रफी चौक की ओर जाने वाला यातायात बंद कर दिया जाएगा और इसे सीधे ईस्ट स्ट्रिट से इंदिरा गांधी चौक की ओर भेजा जाएगा।
4. महावीर चौक से सरबतवाला चौक की ओर जाने वाला यातायात बंद कर दिया जाएगा और इसे एम जी रोड से नाज़ चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा।
5. सरबतवाला चौक से महावीर चौक की ओर जाने वाला यातायात बंद कर दिया जाएगा और इसे ताबुत स्ट्रिट रोड से आगे भेजा जाएगा।
6. बाबाजान चौक से भोपले चौक की ओर जाने वाला यातायात बंद कर दिया जाएगा और इसे शिवाजी मार्केट की ओर मोड़ दिया जाएगा।
7. बाबाजान चौक से कुरेशी मस्जिद की ओर जाने वाला यातायात बंद कर दिया जाएगा और इसे निशांत टॉकीज की ओर मोड़ दिया जाएगा।
8. शिवाजी मार्केट से सेंटर स्ट्रीट चौकी की ओर और कोळसा गली से एम जी रोड की ओर जाने वाला यातायात स्थिति के अनुसार बंद किया जाएगा।
मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत पोलिस उप आयुक्त, वाहतुक- मा अमोल झेंडे ने अति आवश्यक सेवाओं (जैसे फायरब्रिगेड, पुलिस वाहन, एंबुलेंस आदि) को छोड़कर, आवश्यकतानुसार और वहाँ की यातायात स्थिति के अनुसार, वाहतुक व्यवस्था में बदलाव के आदेश जारी किये है। उन्होंने वाहन चालकों से अनुरोध कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।































