रुड़की को कुम्भ में शामिल करने का कर रहा हूं प्रयास: सतपाल महाराज

0
572

संवाददाता/हरिद्वार: जिला प्रभारी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि रुड़की क्षेत्र को कुंभ मेले में शामिल करने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द इसमें सफलता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभ और अन्य स्नान पर्व के मेले में श्रद्धालुओं को हवाई सेवा देने के लिए हवाई पट्टी बनाने पर भी विचार कर रही है।

प्रभारी मंत्री ने शनिवार को लक्सर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले। लोगों की समस्याओं का समाधान हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। कहा कि सरकार और संगठन की ओर से लिए गए निर्णयों को कार्यकर्ता बूथ स्तर तक ले जाएं। जिससे पार्टी की नीति से लोग अवगत हो सकें। कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए लोग साफ-सफाई पर ध्यान दें।

         जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक जाकर तैयारी करें। जिससे प्रदेश में पार्टी फिर से सत्ता में आ सके। इस मौके पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, लव शर्मा, देशपाल रोड, अंकित आर्य, सतीष सैनी, मनोज पवार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here