निथर/हि.प्र. : निथर में एक एतिहासिक संत-सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रातः 9:00 बजे पूज्य महात्मा मालिनी बाईजी, महात्मा विद्वतानंद जी, महात्मा नगीना बाईजी तथा महात्मा उदय बाईजी के सानिध्य में सदभावना यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप-प्रज्वलन के साथ तथा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
निथर उप-तहसील के नायब तहसीलदार महोदय सुरेश कुमार चंदेल और सहायक अभियंता बिजली बॉर्ड मॉधोराम निथर, वरिष्ठ स्कूल निथर देहरा के प्राध्यापकगण तथा दूर दूर से आए हुए रामपुर, तकलेच, निर्मंड, आनी, कुमारसेन एवं कोटगढ़ से पधारे हुए भक्तजनो ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा तहसीलदार महोदय और ग्राम पंचायत प्रधान महोदया श्रीमती सरोज बाला ने अपने सम्बोधन में श्री सदगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज जी तथा मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


































