उत्तराखण्ड की बेटी शिकायना ने देवभूमि का किया नाम रोशन

0
921

संवाददाता/नई दिल्ली: प्रत्येक शनिवार और रविवार को &tv पर चल रहे रियाल्टी शो “द वायस इंडिया किड्स” में देहरादून की शिकायना मुखिया टॉप 6 में जगह बनाकर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है| शिकायना के पिता विकास मुखिया अपनी बेटी की इस कामयाबी के लिए अत्यधिक खुस नजर आये और अपने आप को एक बेटी के पिता होने पर गर्व महसूस किये|

देहरादून के सेंट् थामस स्कूल की क्लास 6 में पढने वाली शिकायना ने “द वायस इंडिया किड्स” शो में अपनी जादुई आवाज से सबको दीवाना बना डाला है| शिकायना के पिता विकास खुद एक कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल में देहरादून में एक संगीत के अध्यापक हैं| अपने पिता से ही उसे विरासत में संगीत मिला है और बहुत कम उम्र से ही वो गीतों को गुनगुनाती आ रही है| पिता विकास मुखिया ने कहा कि आप सभी के वोट और सपोर्ट से मेरी बेटी (शिकायना) कई पड़ाव पार करके टॉप 6 में अपना जगह बना ली है। यह सब आप सभी के प्रयास से ही संभव हुआ है| अभी तक के कामयाबी का पूरा श्रेय उत्तराखंड वासियों के साथ-साथ देश के सभी नागरिकों को है|वही शिकायना ने अब तक की कामयाबी का सारा श्रेय अपने माता-पिता और उन लोगों को दिया जिन्होंने ढेर सारा आशीर्वाद देकर इस मुकाम तक पहुँचाया है|

शिकायना के पिता विकास मुखिया ने देवभूमि के समस्त जनता से अपील किया है कि इसी शनिवार और रविवार (24 और 25 फरवरी) को &tv पर रात्रि 9 बजे से रियालिटी शो (द वायस इंडिया किड्स) का सीधा प्रसारण के दौरान जैसे ही शिकायना मुखिया का वोटिंग शुरू हो जाये तो आप सभी  प्रत्येक सिम नम्बर से 200 वोट (फोन नम्बर 07097297304 पर 100 बार मिस कॉल और कैपिटल में SKN लिखकर 57575 पर 100 बार SMS कर सकते है। मुखिया ने सभी से अनुरोध किया है कि देवभूमि के इस बेटी को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए अपने सभी दोस्तों और सगे-संबंधियों को बोल कर वोट अवश्य करें और कराएं और अपने प्रियजनों को भी ऐसा करने को प्रेरित करें। 26 फरवरी दिन सोमवार को सुबह 9 बजे तक यह  वोटिंग खुली रहेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here