संवाददाता/कुशीनगर, 23 फरवरी : जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हृदय रोगी एवं गंभीर मरीजों के लिए यह एम्बुलेंस बरदान साबित होगी इस के अंदर वेंटिलेटर, मॉनिटर लगाया गया है साथ ही आई0सी0यू0 सहित उच्च कोटि की सुविधाएं उपलब्ध है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरिचरण सिंह ने बताया कि इस तरह के 2 एम्बुलेंस जनपद में पूर्व से ही कार्यरत हैं और अभी शासन द्वारा 2 औऱ एम्बुलेंस जनपद को उपलब्ध कराया गया है, ये निश्चित रूप से कारगर सिद्ध होंगी इसमें आई0सी0यू0 की भी व्यवस्था सहित चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे, उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस ये एम्बुलेंस एक ग्रामीण छेत्र तथा एक जिले स्तर पर कार्य करेगी ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बजरंगी पांडेय, उप चिकित्सा अधीक्षक विनय पांडेय, 102,108 एम्बुलेंस के संचालक देवेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

































