सुरों के ताज को दिल बेकरार, शिकायना का नाम शीर्ष पर

0
866

संवाददाता/नई दिल्ली : ज्यों-ज्यों परिणाम के दिन नजदीक आ रहे है, धड़कने तेज होती जा रही है| एक साल की पढाई के बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने से पहले परीक्षार्थी अपने सभी कार्यो को छोड़कर केवल परिणाम का बेशब्री से इन्तजार करते है, ठीक उसी प्रकार कई सालों के मेहनत के बाद इस महासंग्राम में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला आना अभी बाकि है| सभी प्रतिभागियों की निगाहें देश के समस्त जनता पर टिकी है जो इनके भाग्य का फैसला करने वाले है| रियालिटी शो (द वायस इंडिया किड्स) के परिणाम को लेकर सभी प्रतिभागी उत्सुक है और इस सुर-संग्राम के ताज को पहनने के लिए दिल बेकरार है| कुल 6 प्रतिभागी इस रियलिटी शो के फाइनल राउंड में है लेकिन प्रथम विजेता के लिए देहरादून की शिकायना मुखिया का नाम शीर्ष पर है| ऐसे ही होनहार और गुणवान बच्चे केवल प्रदेश ही नहीं अपितु पुरे दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करते है

देहरादून के सेंट् थामस स्कूल की क्लास 6 में पढने वाली शिकायना ने इस शो के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि असम्भव कुछ भी नहीं है| शिकायना के आवाज से कभी कभी निर्णायक मण्डली भी दुविधा में पड़ जाती थी कि इस छोटी सी बच्ची की आवाज वाकई में सबको मोहित करने वाला है| शिकायना की आवाज में वेस्टर्न और इण्डियन का इतना बड़ा मिश्रण, इस उम्र में, ऐसे लगता है कि इसकी आवाज में कोई दैवीय शक्ति है|

फाइनल के कुल 6 प्रतिभागियों (मो.फाजिल, शिकायना मुखिया, गुन्तास, नीलांजना राय, मानशी, और श्रुति गोस्वामी) के भाग्य का पिटारा 11मार्च दिन रविवार को खुलेगा| सभी प्रतिभागियों ने प्रथम विजेता का ताज पहनने के लिए अपने-अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन इनके भाग्य का फैसला जनता के हाथ में है|

शिकायना ने अब तक की कामयाबी का सारा श्रेय अपने माता-पिता और उन लोगों को दिया जिन्होंने अपना आशीर्वाद स्वरूप वोट देकर इस मुकाम तक पहुँचाया है| शनिवार और रविवार को &tv पर चल रहे रियालिटी शो (द वायस इंडिया किड्स) का विगत रविवार रात्रि को फाइनल शो समाप्त हो चूका है लेकिन परिणाम आना अभी बाकि है| इस शो का फाइनल परिणाम 11 मार्च आगामी रविवार को आयेगा| सभी प्रतिभागी परिणाम का बेशब्री से इन्तजार कर रहे है| इसी वास्ते शिकायना के पिता विकास मुखिया ने देवभूमि उत्तराखंड ही नही अपितु देश के समस्त जनता से अपील किया है कि इस रियालिटी शो “The Voice India Kids  का फाइनल विगत रविवार को हो चूका है लेकिन इसका परिणाम आना बाकि है|

आप सभी के आशिर्वाद से बेटी शिकायना इस शो की प्रथम विजेता बनेगी| इसलिए आप सभी  प्रत्येक सिम नम्बर से 200 वोट (फोन नम्बर 07097297304 पर 100 बार मिस कॉल और कैपिटल में SKN लिखकर 57575 पर 100 बार SMS) कर सकते है। शिकायना के पिता विकास मुखिया ने सभी से अनुरोध किया है कि देवभूमि के इस बेटी को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए अपने सभी दोस्तों और सगे-संबंधियों को बोल कर वोट अवश्य करें और कराएं और अपने प्रियजनों को भी ऐसा करने को प्रेरित करें। वोट करने का आखिरी और अंतिम दिन शेष बचा है| वोटिंग लाइन 10मार्च दिन शनिवार रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here