कैम्पीयरगंज के चिलुआताल तालाब में छापेमारी कर पकड़ा गया कच्ची शराब की फैक्ट्री

0
953

रणधीर कुमार/गोरखपुर : जनपद के सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कम्पियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने थाना  चिलुआताल व गुलहरिया के क्षेत्रों में कच्ची शराब के खिलाफ एक अभियान चलाया व चिलुआताल तालाब में  वर्षों से कच्ची शराब की चल रही एक  फैक्ट्री चलाने वालो के उपर कानूनी कार्यवाही करते हुए वर्षों से अवैध तरीके से चिलुआताल के क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार करने वाले दो व्यक्ति को कई हजार लीटर कच्ची शराब के साथ शराब बनाने का सामग्री व लहन तथा समान बरामद किया ।

            कच्ची शराब के छापेमारी के दौरान जिनकी अहम भूमिका रही उसमें थानाध्यक्ष  चिलुआताल अरुण पवार  का रहा इतनी बड़ी शराब कारोबारियों के ऊपर पहली बार कार्यवाही हुआ है। इस अभियान में सहायक पुलिस अधीक्षक द्ववारा नाव पर स्वयं  चढ़ कर ताल में एक एक ठिकानों को तहस नहस करने का कार्य किया गया और यही कारण है कि इसबार कारोबारी पर बड़ी कार्यवाही के आसार दिखाई दिया उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here