कावड़ मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपलक्ष में श्री प्रेमनगर आश्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम सम्पन्न।

0
547

संवाददाता/हरिद्वार। कावड़ मेला शांतिपूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष में श्री प्रेमनगर आश्रम के प्रांगण में प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। यह आयोजन श्री प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस के तमाम आला अधिकारीयों, सामाजिक संगठन के कार्यकर्तागण एस.एस.बी. और आई.टी.वी.पी. के अनेक बटालियन के जवान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक, प्रसिद्ध समाजसेवी और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से संस्था की शाखा श्री प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार जो समाज सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहती है। संस्था के द्वारा लोगों को हर प्रकार से निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाती रहती है। कोविड काल के दौरान पूरे उत्तराखंड वासियों का आश्रय केंद्र बना हुआ था यह प्रेमनगर आश्रम। जिस प्रकार महाभारत काल में इंद्र के प्रभाव से कुपित गोप-गोपिकाओं की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोबर्धन पर्वत उठाकर सबको आश्रय दिया था ठीक उसी प्रकार तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित यह श्री प्रेमनगर आश्रम का गोबर्धन हॉल भी लोगों को आश्रय दें रहा है। यात्रा के दौरान बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए हरिद्वार को ही उत्तराखंड का मुख्य द्वार माना जाता है और कोरोना काल में सभी लोगों की मदद के लिए यह श्री प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार पूरी तरह से समर्पित था। आज भी यह हर प्रकार से सेवाएं दे रहा है। पूज्य श्री सतपाल जी महाराज और उनकी संस्था के निस्वार्थ सेवा कार्य को लेकर जनता में सेवा का भाव दिखाई पड़ता है, लोग इससे प्रेरणा भी लेते हैं।

कोविड काल के दौरान श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री प्रेमनगर आश्रम कोरोना योद्धा की तरह 200 बेड का कोरेंटिन सेंटर प्रशासन के सहयोग से जनता की सेवा में समर्पित किया था। श्री प्रेमनगर आश्रम कांवड़ियों की सेवा में लगे पुलिस प्रशासन के अनेक बटालियन की सेवा में पूरी तरह से समर्पित है। श्री प्रेमनगर द्वारा प्रशासन और बटालियन के ठहरने की व्यवस्था और उनके नाश्ते सहित भोजन का उचित प्रबंध आश्रम की ओर से गोबर्धन हॉल के परिसर में किया गया।


पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने इस निस्वार्थ सेवा और प्रशासन के विशेष सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज और श्री प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक रमणीक भाई, पवन भाई सहित सेवारत आश्रम के समस्त आश्रमवासियों का आभार जताया। कावड़ मेला शांतिपूर्ण सहित संपन्न कराने के खुशी में जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने सभी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here