मेरठ l मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है l जिसके संस्थापक सुविख्यात समाजसेवी व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेटमंत्री श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से संस्था ने स्वतंत्रता दिवस 2020 के अवसर पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक साप्ताहिक वृक्षारोपण “पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा देश महान” के तहत 19 राज्यों के 158 आश्रमों व 716 शाखाओं में 4691 वृक्ष लगाए गए l वृक्ष लगाते समय ऐसे स्थान का चयन किया गया जहां वृक्ष बिना अवरोध के बढ़ सकें l अभियान में सभी सदस्यों ने कोविड 19 के नियमों का पालन किया गया l
मानव के सुखमय जीवन और सर्वांगीण विकास को समर्पित यह मानव उत्थान सेवा समिति संस्था अनवरत रूप से सेवा कार्य कर रही है। इस कोरोना काल में संस्था के सभी शाखाओं द्वारा प्रवासी मजदूरों और गरीब, असहाय लोगों में राहत-सामग्री प्रदान किया जाता रहा है। यह अखिल भारतीय धार्मिक और सामाजिक संस्था भारत के अलावा विश्व के कई देशों में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
विगत दिनों संस्था ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों में पाठ्य-सामग्री वितरण कर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड’ बनाया था जिसके लिए संस्था को सम्मानित भी किया जा चुका है। इसी क्रम में संस्था के सभी शाखाओं द्वारा साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम कर इतिहास रच दिया है।
संस्था की शाखा मेरठ(उत्तर प्रदेश) द्वारा महात्मा दर्शनी बाई जी, महात्मा धनिष्ठा बाई जी के दिशा-निर्देशन और यूथ विंग के सदस्यों सहित शाखा कार्यकर्ताओं की मदद से महानगर मेरठ के विभिन्न स्थानों पर लॉक डाउन में समाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रेमी-भक्तों ने अपने-अपने नजदीकी क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर प्रकृति को सजा दिया जो मानव सहित समस्त जीवों के लिए वरदान साबित होगा।
































