संवाददाता/मेरठ : महाशिवरात्रि के उपलक्ष में मानव उत्थान सेवा समिति की मेरठ शाखा वेस्ट एंड रोड पर स्थित मानव धर्म मंदिर द्वारा 19 से २१ जुलाई तक तीन दिवसीय शर्बत प्याऊ से कांवड़ यात्रियों के लिए बहुत लाभकारी शाबित हुआ| तीनो दिन सुबह 7 बजे से लेकर रात्रि १२ बजे तक यात्रियों के सेवा में लगे रहे | क्षेत्रीय लोगो ने खूब सराहना की है|
संस्था के मेरठ प्रभारी महात्मा दर्शनी बाई जी और उनके सहयोगी महात्मा धनिष्ठा बाई जी के दिशा-निर्देशन में शर्बत प्याऊ यह निश्वार्थ सेवा कार्य कांवड़ यात्रियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहा| संस्था के सभी कार्यकर्त्ता दिन-रात एक करके सेवा कर लोगों का दिल जीत लिया | विगत दिनों गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सकोती रेलवे स्टेशन पर लगातार 19 दिन तक आने-जाने वाली ट्रेन के यात्रियों को मीठा सरबत पिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया था जो पूरे मेरठ के आस- पास के इलाको में चर्चा का विषय रहा |
तीसरे दिन शर्बत के साथ-साथ खीर के प्रसाद का भी वितरण सेवा कार्य पूरे दिन चलता रहा| यह पुनीत कार्य प्रसिद्ध समाजसेवी धार्मिक गुरू और उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से किया गया | सुबह 7 बजे से रात्रि १२ बजे तक लगातार लोगो का ताता लगा हुआ था | वेस्ट एंड रोड पर स्थित औघड़ नाथ मंदिर में लगभग 3 लाख लोगो के जल चढाने का अनुमान रहा|































