श्री राम मन्दिर भूमि पूजन के अवसर पर संस्कृति विभाग आयोजित करायेगा गढ़वाली रामायण पाठ

0
760
संवाददाता/देहरादून। धर्म नगरी अयोध्या में 05 अगस्त, 2020 को भगवान श्री राम जी के भव्य मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड के संस्कृति मंत्री, श्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा गढ़वाली रामायण का दूरदर्शन पर दिनांक 05 अगस्त, 2020 को सांय 7.30 बजे से 8.00 बजे तक विशेष प्रसारण किया जा रहा है।
        प्रदेश के संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज के निर्देशानुसार संस्कृति विभाग के सौजन्य से श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह के अवसर पर दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित गढ़वाली रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। श्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में हम गढ़वाली रामायण श्रवण कर पुण्य के भागी बने और श्रीराम के चरित्र से ज्ञान का अर्जन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here