युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए किसी प्रकार की सुविधाओं का अभाव नहीं रहने देंगे -कुलदीप यादव

0
103
अमित कुमार यादव/अटेली, धु.टा.। युवाओं को खेल कूद प्रतियोगिता में आगे बढ़ने में व अपनी प्रतिभाओं को निखारने में किसी प्रकार की कोई सुविधाओं की कमी नहीं रहे इसके लिए भाजपा युवा नेता व सरपंच एसोसिएशन खंड अटेली-नांगल के पुर्व प्रधान ने समस्त अटेली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल सामग्री (सम्पूर्ण किट) उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्राम गणियार में कुलदीप यादव ने खेल सामग्री वितरण की व युवाओं को आश्वस्त किया है आपको आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार की सुविधाओं की कमी नहीं छोड़ेंगे।
इस दौरान पुनित ठेकेदार, सवितराज भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राजपाल कमांडो, शिवकुमार खेड़ी, सोनू शर्मा बिहाली, दीपक, शिवकुमार पहलवान, सुनिल प्रधान, पुष्पेन्द्र, योगेश बजाड़, मुकेश गनियार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here