यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा-उझानी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की परीक्षा, बाहर पापा और नाना-नानी का परीक्षा 

0
225
विनय रान/बदांयू, धु.टा.|
 पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी तो केंद्र के अंदर थे, लेकिन उनके अभिभावक भी बाहर इम्तिहान देते नजर आऐ। उमस भरी गर्मी में उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ महिला अभ्यर्थी अपने बच्चे को लेकर आई थीं, जिसे संभालने में पति का पसीना छूट गया। अभ्यर्थियों में नौकरी को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे परीक्षा के निर्धारित समय से तीन से चार घंटा पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। इसमें सबसे अधिक दिक्कत महिला अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को उठानी पड़ी।
बेटी के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने भी तमाम परेशानियां झेलते हुए परीक्षा दिलाई। दूर-दराज से आने वाले लोग रात में ही शहर में आ गए थे। स्टेशन, बस स्टेशन या होटल, रिश्तेदार के यहां रात गुजार कर सुबह केंद्र पर पहुंच गए। कोई पाॅलिथीन बिछाकर जमीन पर बैठा रहा तो कोई आसपास की दुकान के सामने अपने लिए छांव की तलाश करता रहा।
अभ्यर्थी के अंदर जाने पर अभिभावक केंद्र के आसपास बैठकर उनका इंतजार करते रहे। अलीगढ़ की रहने वाली रानी मोर्य सुबह की पाली में पति और एक साल के बच्चे को लेकर एमजीपी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचीं। पति अजय ने बताया कि सुबह पांच बजे ही वह परीक्षा केंद्र पर पहुंच गये थे। वही विवेक पत्नी के अंदर जाने के बाद बच्चे को लेकर केंद्र के बाहर संभालते रहे।
उन्होंने बताया कि उसने पहले इतनी देर तक बच्चे को कभी नहीं संभाला, लेकिन पत्नी की इच्छा है पुलिस में भर्ती होने की। इसीलिए साथ में आए हैं। बिहार की मधुबनी से आए राकेश ने बताया कि परीक्षा दिलवाने के लिए वह रात आठ बजे आ गये पहली पाली में बेटी की परीक्षा है। बताया कि बेटी शुरू से ही फोर्स में जाना चाहती है। उसी सपने को पूरा करने के लिए यहां आए हैं।
हाथरस से परीक्षा देने आई ऋतु गोंड अपने बच्चे और मां के साथ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज आई। मां लता देवी परीक्षा के दौरान बच्चे को संभालती रहीं। भूख लगने पर उसको बॉटल से दूध पिलाया। अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावक केंद्र
के बाहर परेशानी झेलते रहे। उमस भरी गर्मी थी, ऐसे में केंद्र के बाहर बोतलबंद पानी की मांग काफी ज्यादा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here