मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

0
580

कार्यालय संवाददाता/कुशीनगर  13 जनवरी |  निर्वाचन कार्य में लगे सभी नोडल/प्रभारी अधिकारीगण आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों का गहन अध्ययन करते हुये अपने सहायक के साथ मिलकर सौंपी गयी जिम्मेदारियों से सम्बन्धित सूची तैयार कर ले, तथा मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बिजली, पानी, फर्नीचर आदि सभी सुविधाओं को पूर्ण कराले। जिन मतदेय स्थालों पर सुविधाओं की कमी है वहॉ पर सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजकर शीध्र पूर्ण करा लें।
प्रभारी अधिकारी/कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी राम सूरत पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में निर्वाचन कार्य में लगे सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की अध्यक्षता करते हुये उक्त बाते ंकही। उन्होने कहा कि किसी विभाग को टेण्डर कराना है तो उसे शीध्र पूर्ण करा ले। उन्होने कहा कि विधान सभावार रूट चार्ट कल तक हर हाल में उपलब्ध करा दें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण लाल तिवारी ने उपस्थित समस्त नोडल अधिकारियों को सौंपे गये कर्यो से सम्बन्धित प्लान बना कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिये साथ ही उन्होने संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों का चिन्हीकरण करतें हुये सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने हेतु सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने बताया कि परिवर्तित किये गये बूथों के संबंध में निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्टीकरण की गयी है। इस संमंध में उन्होने सम्बन्धित को शीध्र पत्र के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसी प्रकार कम्यूनिकेशन प्लान की मांग सम्बन्धित से की गयी साथ ही उन्होने प्रभारी अधिकारी यातायात/लेखन/खानपान/कर्मियों का प्रशिक्षण सहित अन्य सभी कार्यो के संबंध में कार्य योजना की गयी कार्यवाही से निन्तर अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पड़रौना गुलाब चन्द्र राम, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज वीपिन कुमार, मनोज कुमार तिवारी, अजय नारायण सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद परियोजना निदेशक, संजय पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप निदेशक कृषि अरूण कुमार चौधरी जिला, प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य नोडल/प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here