संवाददाता/तमकुहीराज,कुशीनगर। देश के कई राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को अलख जगाने वाली सामाजिक संस्था ‘सिम्फनी’ की प्रेरणा से प्रेरित होकर ग्राम बिहार खुर्द निवासी कुमारी अंजू चौहान ने अपने 25वें जन्मदिन पर 40 छोटे बच्चों में पाठ्य-सामग्री और प्रकृति की व्यवस्था को स्वच्छ बनाए रखने और समस्त प्राणी को जीवन देने वाले 25 पौधों को निःशुल्क वितरित किया।
युवाओं के प्रेरणास्रोत और सिम्फनी के डायरेक्टर, आईसोल्स ग्रुप के सीईओ और फाउंडर मि.उज्ज्वल चुग की प्रेरणा से यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। शिक्षा दान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही सबसे बड़ा दान है। इस बात को साकार करने के लिए सामाजिक संस्था ‘सिम्फनी’ द्वारा ‘ग्रामीण भारत क्रांति’ अभियान के तहत भारत के विभिन्न राज्यों में युवाओं को प्रेरित कर रही है और उनका दिशा-निर्देश करते हुए उनको कामयाबी की राह दिखा रही है।सिम्फनी के राष्ट्रीय महासचिव धुरन्धर चौहान ने इस कार्यक्रम में पौधे और पाठ्य-सामग्री वितरित कर युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि इस इस मुहिम से समाज में अवश्य बदलाव आएगा। केक, डीजे और आर्केस्ट्रा की जगह इस प्रकार के सामाजिक कार्य करने से बच्चों में संस्कार जागृत होगा तभी बच्चे आगे चलकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
यह मुहिम आने वाले समय में सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है क्योकि आज समाज में जन्मदिन के अवसर पर अनेक तरह के कार्यक्रम किये जाते है लेकिन सिम्फनी के अभियान से प्रेरित होकर जो आज जन्मदिन मनाया गया वह वास्तव में प्रेरणादायक और समाज को दिशा-निर्देश दे सकता है। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है। शिक्षा सहित युवाओं को सही मार्गदर्शन करने और उनको कामयाबी की राह दिखाने में सिम्फनी की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ इस मुहिम में हिस्सा लिया और इस कार्यशीली कि भूरी-भूरी प्रसंसा की।

































