मानव उत्थान सेवा समिति केमिशन एजुकेशन द्वारा गिनीज विश्व रिकॉर्ड, भारत का मान बढ़ाया

0
1325

संवाददाता /नई दिल्लीमानव उत्थान सेवा समिति एक सामाजिक एवं आध्यात्मिक पंजीकृत संस्था है जो समय-समय पर समाज के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यो में संलग्न है | प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा और उनके सुपुत्र श्री विभु जी के निर्देशन में वर्ष –2015 से मिशन एजुकेशन का शुभारम्भ किया गया | दिल्ली के कान्ष्टिच्युशनल क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान मिशन एजुकेशन के कोआर्डिनेटर नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करके जागरूक करना है| गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना तथा संपन्न परिवारों के बच्चों के अन्दर सहायता करने की भावना को जागृत करना है | दिल्ली के छतरपुर, राजपुर मैदान, फतेहपुर में, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में, गुजरात के सूरत, राजकोट, बारडोली में और महाराष्ट्र के नागपुर में School on Wheel (चलता-फिरता विद्यालय) के माध्यम से भी संस्था के सदस्यों द्वारा गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है|

इस अभियान के तहत भारत के सभी राज्यों सहित विदेशों में जैसे मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, नेपाल, केन्या आदि स्थानों पर अभी तक लगभग चार लाख से अधिक  बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जा चुकी है | इसी क्रम में दिनांक 3 दिसम्बर 2018 को संस्था द्वारा गुजरात के सूरत शहर में चौबीस घंटे के अन्दर 16404 (सोलह हजार, चार सौ चार) किलो0 पाठ्य सामग्रीगरीब एवं जरूरतमंद बच्चों में वितरित कर Guinness world Record (गिनीज विश्व रिकॉर्ड ) बनाया गया |

मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ महात्मा हरिसंतोषानंद जी ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान, वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, प्राकृतिक आपदा के समय कैम्प लगाकर विभिन्न प्रकार की सहायतार्थ वस्तुएं वितरण कर निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान की जाती है| लातूर, महाराष्ट्र में आये भूकंप, उड़ीसा में आये सामुद्रिक तूफान, गुजरात, उत्तराखंड, नेपाल में आये भूकंप और केरल के भीषण बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए संस्था ने व्यापक सहायता प्रदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया | परमपूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं उनके सुपुत्र श्री विभु जी के मार्गदर्शन में विगत 2015 से निर्धन एवं असहाय बच्चों को शिक्षा की जागरूकता के लिए भी हमारी समिति ने व्यापक रूप से मिशन एजुकेशन को प्रारम्भ कर लाखों बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया है|

वार्ता के दौरान आनंदी प्रसाद, सी.एल.टंडन, शंकर भाई, धर्मेन्द्र तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here