एजेंसी/नई दिल्ली| सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत समेत 13 पार्थिव शरीर तमिलनाडु के कुन्नूर से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। वायुसेना के विशेष विमान से इंसानों को दिल्ली लाया गया है। एयरपोर्ट पर ही सभी को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई गणमान्य लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दुर्घटना में मारे गए अन्य कर्मियों में ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पी एस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साई तेजा शामिल हैं। साभार :प्र.सा.

































