बच्चों को सुसंस्कारित, बौद्धिक और शारीरिक विकास करने का सबसे अच्छा सेवा कार्य और माध्यम है समर कैंप

0
948

संवाददाता/ नई दिल्ली | प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारत की जानी-मानी धार्मिक और सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय समर कैंप (14 से 16 जून 2019) का आयोजन श्री हंस सत्संग भवन, 2/12 पूर्वी पंजाबी बाग नई दिल्ली में वृहद रूप से किया गया | बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए समर कैंप में आये हुए सभी नन्हे-मुंहे बच्चों ने अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। बच्चों को सुसंस्कारित करने का सबसे अच्छा सेवा कार्य संस्था दिल्ली ही नहीं बल्कि पुरे भारत में बड़े पैमाने पर कर रही है।  जहां दिल्ली/एनसीआर से लगभग ३०० बच्चों ने इसका लाभ उठाया ।

यह समाजिक कार्य सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से किया गया| संस्था के सभी युथ और मानव सेवा दल के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आराध्या जी, सुनीता मिश्रा, डिप्टी चेयरपर्सन उत्तरी दिल्ली नगर निगम, कैलाश  सांकला चेयरमैन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, सुनीता कांगड़ा, महापौर-दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वा सांकला, पार्षद रघुबीरनगर, बसंत जिंदल समाज सेवी, विष्णु सहाय समाज सेवी आदि उपस्थित रहे|

संस्था के वरिष्ठ महात्मा हरिसंतोषानन्द जी, महात्मा कमलेशानंद जी, संस्था के सचिव श्री आनंदी प्रसाद जी ने बच्चो को प्रेरित किया और कहा  कि बच्चे देश का भविष्य होते है यही आगे चलकर देश का नाम रोशन करते है| अपने माँ- बाप का नाम रोशन करते है| अगले वर्ष तक बेहतर तैयारी करने का भी सन्देश दिया|  कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथियों ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण करके प्रोत्साहित किया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here