भारतीय गोर्खा परिसंघ का सिलीगुड़ी क्षेत्रीय समिति का साधारण सभा सम्पन्न

0
725

हिम बहादुर सोनार/सिलीगुड़ी। भारतीय नेपाली भाषी गोरखाओं के सर्वाङ्गीन विकास हेतु अग्रज लोगो ने भारतीय गोर्खा परिसंघ का  स्थापना किया। तदुपरांत विभिन्न राजनैतिक कुचक्र के कारण भागोप अपना लक्ष्य में पहुँचने के लिए  अडचनों को सामना कर रहा है। भारतीय स्वाधीनता संग्राम से लेकर स्वतन्त्र भारत में राजनैतिक व प्रशासनिक तथा सभी क्षेत्रों में गोरखाओं का  योगदान रहा है। दुर्भाग्य है कि आज तक गोर्खा  अवहेलित हो रहा है, भारत में ही नही पूरे विश्व के मानचित्र में नेपाली भाषी असुरक्षित है। यह बाते भारतीय गोर्खा परिसंघ सिलगढी क्षेत्रीय समिति के राष्ट्रीय महासचिव  सुखमन मोक्तान ने भावुक शब्दों में व्यक्त करते हुए  कहा। सिलीगुड़ी के दुर्गागढी स्थित गोर्खा जन कल्याण संगठन के शहीद दुर्गा मल्ल भवन में डा. पुनम सुब्बा के अध्यक्षतामा 12 मई को साधारण सभा में बोलते हुए श्री  मोक्तान ने कहा कि सभी गोरखाओं को एकता के सुत्र में रहने का आह्वान किया। उन्होंने भागोप के संस्थापको को द्वारा आज तक संगठन बचाकर रखने के लिए सम्पूर्ण कार्यकर्ता प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भारतीय गोर्खा परिसंघ के असिमित अवधारणा ,लक्ष्य,  उद्देश्य संविधान आदि के बारे में भागोप के  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अभय खालिङ ने विस्तृत रुप से समझाया।भारतीय गोर्खा अपना राष्ट्रीय  पहचान को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए शिक्षा एक मजबूत आधार है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारे भावी पीढी आगे बढ़ रहे है उन्हें सही मार्ग व लक्ष्यप्रति प्रेरित करने का जिम्मेदारी हम सभी का है। हमारे बच्चों को अनुशासन, संस्कार- संस्कृति का ज्ञान घर से ही अविभावक द्वारा प्रदान करने हेतु अविभावको को  सचेत होने के लिए भागोप संगठन में परिवार के सभी  सदस्यों को सहभागीता होने के लिए भागोप के सांगठानिक सचिव आकाश लामा, विनोद विष्ट, जे. बी.  सुब्बा,  टी. आर. शर्मा,डा. पुनम सुब्बा, गणेश प्रधान ने सभा को सम्बोधन किया।

भानु प्रकाश मार्मिक व अभय खालिङ ने संयुक्त रुप में  सञ्चालन किया गया इस सभा में शिक्षा व साहित्य तथा सामाजिक  क्षेत्र में  दावा लामा ,खेम सापकोटा, शरद छेत्री, सुकराज दियाली, प्रा. मेघनाथ छेत्री, श्रीमती अञ्जु प्रधान, एस.के  थापा, कैलाश सुब्बा  आदि मंचासीन थे। सभा में भागोप सिलगढी क्षेत्रीय समिति का तदर्थ समिति विघटन के बाद नया कार्यकारिणी समिति गठन किया गया। इसमें सभापति -भानु प्रकाश मार्मिक, कार्यकारी अध्यक्ष- बिर्जु सुब्बा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष – कैलाश सुब्बा, ,मूल सचिव- गणेशकुमार प्रधान, सह- सचिवद्वय श्रीमती दिपाञ्जली छेत्री, सुश्री शर्मिला छेत्री, कोषाध्यक्ष – श्री बी.बी. छेत्री, सह- कोषाध्यक्ष- श्रीमती ममता लामा, प्रचार- प्रसार सचिव- सुश्री रश्मि राई, तथा सल्लाहकार व सम्मानित सल्लाहकार तथा संरक्षक में  ५१ कार्यकारिणी सदस्य- सदस्या  सर्व सम्मति से  मनोनीत किया गया। इसी तरह भागोप सिलगढी नारी प्रकोष्ट का नया कार्यकारिणी समिति गठन किया गया। इस नारी प्रकोष्ट में सभापति– डा. पुनम सुब्बा, कार्यकारी अध्यक्षा- श्रीमती मधुमालती छेत्री, उपाध्यक्षद्वय – श्रीमती शशीकला छेत्री, श्रीमती उमा सिटौला, मूल सचिव-  श्रीमती दीपाञ्जली छेत्री,कोषाध्यक्ष- श्रीमती ममता राई लोहार, प्रचार- प्रसार  सचिव- सुश्री रश्मि राई, सांस्कृतिक सचिवद्वय- श्रीमती मुन्ना प्रधान, श्रीमती माया सापकोटा तथा अन्य  कार्यकारिणी सदस्या चयन किया गया। सभा में स्वागत वक्तव्य भानु प्रकाश मार्मिक एवं समापन वक्तव्य डा. पुनम सुब्बा ने रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here