
संवाददाता/नई दिल्ली : प्रत्येक शनिवार और रविवार को &tv पर चल रहे रियाल्टी शो (द वायस इंडिया किड्स ) में देहरादून की शिकायना मुखिया ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का एक सबसे बड़ा उदहारण प्रस्तुत किया है| शिकायना के पिता–विकास मुखिया अपनी बेटी की इस कामयाबी के लिए अत्यधिक खुस नजर आये और अपने आप को एक बेटी के पिता होने पर गर्व महसूस किये|
देहरादून के सेंट् थामस स्कूल की क्लास 6 में पढने वाली शिकायना ने इस शो में अपनी जादुई आवाज से सबको दीवाना बना डाला है| इस रियाल्टी शो के माध्यम से शिकायना अपनी गायिकी के बल पर सफलता की सीढियाँ चढ़ती गई| शिकायना के पिता विकास खुद एक गायक हैं और बिना किसी फार्मल ट्रेनिंग के अपनी गायिकी को आगे बढ़ा रहें हैं |अपने पिता से ही उसे विरासत में संगीत मिला है और कम उम्र से ही वो गीतों को गुनगुनाती आ रही है| आपके वोट और सपोर्ट से यह बेटी (शिकायना मुखिया) पहला पड़ाव पार करके टॉप 8 में अपना जगह बना ली है। वही शिकायना ने अब तक की कामयाबी का सारा श्रेय अपने माता पिता और उन लोगों को जिन्होंने ढेर सारा आशीर्वाद देकर इस मुकाम तक पहुँचाया है |
शिकायना ने आप सभी से अपील की है कि आगामी रविवार, 11 फरवरी को &tv पर रात्रि 9 बजे से रियालिटी शो The Voice India Kids का सीधा प्रसारण के दौरान जैसे ही शिकायना मुखिया का वोटिंग शुरू हो जाये तो आप सभी प्रत्येक सिम नम्बर से 200 वोट (फोन नम्बर 07097297304 पर 100 बार मिस कॉल और SKN लिखकर 57575 पर 100 बार SMS) कर सकते है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि इस बेटी को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहन के लिए अपने सभी दोस्तों और सगे-संबंधियों को बोल कर वोट अवश्य करें और कराएं और अपने प्रियजनों को भी ऐसा करने को प्रेरित करें। आप सभी लैंडलाइन से भी 100 बार मिस कॉल कर सकते है। सोमवार को सुबह 9 बजे तक यह वोटिंग खुली रहेगी|
इस बेटी के लिए मुकाबले के सबसे यादगार पलों में से वो पल हैं जब जज हिमेश रेशमिया की नक़ल की जिसे जजों ने ही नहीं बल्कि लोगों ने भी खूब पसंद किया | अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं, सर कटा सकते है लेकिन, सर झुका सकते नहीं जैसे गानों को सुनकर जज से लेकर श्रोता सब स्तब्ध रह गये और इस जादुई आवाज को युगों-युगों तक कायम रहने की रब से दुआ भी की|
माता डीरा मुखिया अपने बेटी की इस कारनामे से बेहद खुस नजर आई और कहा कि मुझे बेटे और बेटी में कोई फर्क नही लग रहा है| क्योकि मेरी बेटी ने इतना बड़ा काम कर दिखाया है जो इस छोटी उम्र में असंभव जैसे लगता है|

































