प्रेम और भक्ति का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा, रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाह की सुन्दर झांकी देख हर्षित हुए भक्त

0
193

खण्डेहा, टप्पल,2जून। टप्पल के ग्राम खण्डेहा में भोजू वाला मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भगवत कथा महायज्ञ के छठवें दिन पंडित प्रेमपाल भारद्वाज ने भक्त सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का मिशाल देते हुए कहा कि भक्त सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता पूरी दुनिया ही नहीं बल्कि तीनों लोकों में इसका उदाहरण दिया जाता है। क़िस प्रकार भगवान ने मित्र होने का फर्ज निभाया, उन्होंने छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच और अमीर-गरीब की सभी संकिर्णताओं से ऊपर उठकर अपना धर्म और फर्ज निभाया। यह हमारे सामने प्रेरणाश्रोत है।

कथाव्यास भारद्वाज ने रुक्मिणी और भगवान श्रीकृष्ण की विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि ऐसा विवाह जिसमें समस्त देवगण आए हो भला ऐसा विवाह दुनिया में अद्भुत ही होता है। प्रेम और भक्ति का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा। भक्त सुदामा और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुन्दर झांकी भी निकाली गयी।

यज्ञपति पंडित उमेशचंद शर्मा एवं परीक्षित चौधरी सत्यदेव ने कथाव्यास पंडित श्री प्रेमपाल भारद्वाज जी का फूल-मालाओं और तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही मंच पर उपस्थित सभी गायक कलाकारों का फूल-मालाओ और तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

अंकित शर्मा, दीपेश शर्मा, योगेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, पंडित मुरारीलाल शर्मा, राकेश शर्मा, मास्टर अनिल चौधरी, मनोज चौधरी, चौधरी राजवीर, शिवकुमार चौधरी, शिवदत्त काका, सुरेश दादा, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, मास्टर किशनचंद शर्मा, हेमंत गुप्ता, मास्टर सुशील शर्मा, फकीरचंद शर्मा(महाशय जी), रामश्री देवी, रामवती देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, रुकमणी देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। दिल्ली से आए भजन गायक कलाकार अमर रंगीला ने अपने सुमधुर भजनों को प्रस्तुत किया। आरती पूजन के साथ आज के कार्यक्रम को विश्राम किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here