विधायक ने नाली निर्माण के लिए अधिकारियों को चेताया

0
338
ए.आर. मिश्रा/चहनियां/चन्दौली| हाइवे निर्माण से मथेला से लेकर खण्डवारी गांव तक करीब 600 बीघा खेत जलमग्न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से शिकायत करने पर निरीक्षण करने पहुँचे| विधायक ने सहायक अभियंता को बुलाकर नाली निर्माण के लिए चेताया। वही जलमग्न खेतो का निरीक्षण भी किया।
     चन्दौली से लेकर चहनियां तीरगांवा तक हाइवे का निर्माण हो रहा है। हाइवे निर्माण ऊंचा होने के कारण खेतो में जलमग्न हो गया है। मथेला में न ही खेतो से पानी निकासी की व्यवस्था की गई है और न ही ग्रामीणों के लिए नाबदान के पानी के निकासी की। मथेला से रानेपुर, खण्डवारी, बिसुनपुरवा, चहनियां आदि गांवो में करीब 600 बीघा खेत सैकड़ो किसानों का जलमग्न हो गया है। किसानों ने कई बार निर्माण में लगे एपको कम्पनी व लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो से गुहार लगाया। कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणो ने सकलडीहा विधायक से शिकायत किया। शनिवार को सैकड़ो की संख्या में किसानों ने बवाल करने से पूर्व ही विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पहुँचकर ग्रामीणों को समझाया। वही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक सिंह व कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर नाली निर्माण के लिए इस बाबत ध्यान देने को कहा कि किसानों का नुक़सान नहीं होना चाहिए। सहायक अभियंता ने तत्काल नाली खोदवाने के आश्वासन  पर ग्रामीण शांत हुए।
           इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, रविन्द्र नाथ सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, चंद्रदेव यादव, हंसराज प्रजापति, रामअवध यादव, मेवा राम, सत्येंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here