प्लेटफॉर्म की होगी मरम्मत, रद रहेंगी ट्रेनें

0
822

संवाददाता/नई दिल्ली :  नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की मरम्मत होनी है। इस कारण एक और दो जुलाई को इस प्लेटफॉर्म से आने जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी।

नई दिल्ली-रोहतक-नई दिल्ली ईएमयू (64911/64912) दोनों दिन रद रहेंगी, जबकि नई दिल्ली-पलवल ईएमयू (64492) एक जुलाई को रद कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि एक जुलाई को मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर दो जुलाई को दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इसलिए इस प्लेटफॉर्म से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है। कुछ ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं तो कुछ के समय में बदलाव किया गया है।

नई दिल्ली से सुबह 7.20 बजे प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12029) दोनों दिन सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी। सुबह साढ़े सात बजे नई दिल्ली पहुंचने वाली अहमदाबाद-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस (12957) को आउटर सिग्नल पर 10 मिनट के लिए रोका जाएगा। वहीं, रात को 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचने वाली मोगा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12044) एक जुलाई को दस मिनट आउटर सिग्नल पर रुकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here