कपिल कला केंद्र ने केंद्र सरकार से मो. रफी के लिये मांगा भारत रत्न

0
67

कुशीनगर/मुंबई | मुंबई और दिल्ली की सुप्रसिद्ध सामाजिक और कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र(रजि) की तरफ से स्वर सम्राट पद्मश्री मोहम्मद रफ़ी की 45वीं पुण्यतिथि पर सांताक्रुज कब्रस्तान में वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी ने उनकी कब्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कला केंद्र के महासचिव और सिंगर सचिन पिल्ले ने गुलाब के फूलों की पंखुडियां अर्पित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की और वायस ऑफ मो. रफी मो हनीफ ने फातेहा पढ़ी।
सचिन पिल्ले, मो हनीफ, पृथ्वी पिल्ले और मास्टर स्नितिक ने अपनी मधुर आवाज़ में एक के बाद एक गाने गाकर कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों मो. रफी के चाहने वालों को उनकी याद दिला दी।
इस मौके पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि और रफी फैन जफर इकबाल ने फिल्म निर्माता श्रीचंद जैन, कला केंद्र महासचिव और टीवी कलाकार अमरदेव बहुगुणा, सचिव कमल गुप्ता और सुरेन्द्र पुनियानी, सबील अहमद(सभी दिल्ली), अभिनेता/गायक धर्मेन्द्र खरवार, मास्टर गीत(कुशीनगर) की तरफ से गुलाब के फूल पेश किया। मुस्लिम पठान, सलीम चानिया, परसुराम गोलार के अलावा मोहम्मद रफी के सैकड़ों चाहने वालों ने दिल्ली की मोदी सरकार से उनके लिए भारत रत्न का सम्मान देने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here