होली पर सत्संग कार्यक्रम एवं सफाई अभियान 

0
1022

संवाददाता/मंगन, उत्तर सिक्किम।  मानव धर्म प्रचार-प्रसार का स्वर्ण जयन्ती तथा पावन पर्व होली  के  अवसर पर मानव  उत्थान सेवा समिति, मंगन तहसील के तत्वावधन मे गाँव के स्थानीय लोगो के  सहभागिता में पासिङदाङ   में वृहत् रूप में सफाई अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सफाई अभियान के पश्चात सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय प्रभारी साध्वी विश्रान्ति बाइजी ने होली पर्व  भक्त के जीवन मे क्यो महत्वपूर्ण है इस पर विस्तार से  प्रकाश डालते हुए भगवान के पावन नाम का विस्तृत जानकारी दिया। उपस्थित भागवत भक्तगण सज्जन महानुभाव भक्तिमय भजन कीर्तन तथा सत्संग प्रवचन से  आनन्दित हो रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here