हिम बहादुर सोनार| आखिरकार आतंकवादियों को करारा जवाब मिल ही गया। इसका श्रेय भारतीय वायु सेना को जाता है। जब भारत के लोग चैन नींद में सो रहे थे उस समय भारत के जांबाज वायु सेना देश के दुश्मनों का कैम्प को 3.30 बजे के नष्ट कर रहे थे। भारतीय वायु सेना का चारो ओर प्रसंशा हो रही है लोग उन्हें सलाम कर रहे है। इससे पाकितान में हड़कंप मच गया है। आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमले के बाद देश के नागरिकों को काफी गुस्सा था। पाकिस्तान पर भले की कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा था। अमरीका समेत दुनियाभर के कई देशों ने पाक से आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बार बार कहते थे कि शहिद जवानों का बलिदान बेकार नही जाएगा। आतंक के सरपरस्तों को बक्शा नही जाएगा।आज उसी का बदला लिया गया है। भारतीय वायुसेना के करीब 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने सीमा पार आतंकी कैंपों पर हमला किया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इसी के साथ ही शहिद हुए जवानों का श्रंद्धांजलि मिला है।
यह हमला पाकिस्तान के खिलाफ नही है बल्कि आतंकवादियों के खिलाफ किया गया था। भारत ने अपना संयम रखते हुए आतंकवाद का कमर तोड़ दिया है। इसमें पूरा देश एक है। सारा विपक्ष एक साथ है।
गौरतलब है कि मौलान मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक है, जिसने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। सीआरपीएफ के काफिले पर जैश के आंतकी ने कार बम से हमला किया था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस तरह के घटना को भारत किसी भी सूरत में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और न ही आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को माफ करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को यह आश्वासन दिया था कि भारतीय जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। पीएम मोदी ने जो कहा, वो कर दिखाया. मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।


































