हिमबहादुर/सिलीगुड़ी । मानव उत्थान सेवा समिति, उत्तर पूर्वांचल क्षेत्र मानव धर्म प्रचार-प्रसार के पचासवें स्वर्ण-जयंती वर्ष व होली पर्व के शुभ उपलक्ष में शनिवार को जयगांव तहसील अंतर्गत फोरेस्ट लाइन शाखा (बीच चाय बगान) के सरना मैदान तूरसा नदी के तट में भव्य रूप में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जयगांव प्रभारी मा. लक्ष्मा बाईजी, मा. शैल बाईजी, मा. मुग्धा बाईजी, मा. कर्मशील बाईजी के साथ भारत व भूटान के समिति/सेवादल कार्यकर्त्ता व लगभग 750 क़ी संख्या में प्रेमीयों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। होली पर्व के पावन अवसर में दिन के 12.30 बजे से संगीत-मंच के कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति की गयी तथा जयगांव प्रभारी संत-महात्माओ का आदिवासी वेष-भूषा व स्वागत नृत्य के बीच सत्संग मंच में उपस्थित हुए। सत्संग क्रम में आमंत्रित मदन बड़ाईक (चेंगमारी) व गौतम नाग (डामडिम) द्वारा समिति परिचय के साथ अपने विचारों को रखा एवं मा. लक्ष्मा बाईजी, मा. शैल बाईजी, मा. मुग्धा बाईजी, मा. कर्मशील बाईजी द्वारा होली पर्व के विशेषता-महत्व, भक्त प्रह्लाद की जीवनी व साथ ही मानव धर्म प्रचार-प्रसार के पचासवें वर्ष से दार्जीलिंग पहाड़, तराई डुवार्स, सिक्किम, भूटान आदि क्षेत्र के अंदर कोने-कोने में आत्मज्ञान फैलाने की उदेश्य को रखते हुए प्रचार-प्रसार की व्यख्या का वर्णन को सुनाया। अंत में सभी भक्तों को संत-महात्माओं के द्वारा व आपस में रंग गुलाल लगाकर प्रेम-भाईचारा से भरे इस पर्व को आदिवासी लोक संस्कृति नाच-गान के साथ पूरे उत्साह उमंग से होली पर्व को मनाया। इस अवसर पर मिशन एडुकेशन हेतु तहसिल कार्यालय की ओर से एक ड्रॉप बॉक्स भी लगाया गया, जिसमें काफी मात्रा में आये हुए भक्तों के द्वारा कॉपी, पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र आदि जरूरत मंद बच्चों के लिए प्रदान किया गया। इसकी जानकारी कमल शिवा ने दी।





































