लॉकडाउन के दौरान वीरता युवा शक्ति सगंठन ने आयोजित की एनसीसी कैडेटों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं

0
1737

संवाददाता/नई दिल्ली| कोरोना वायरस की महामारी के चलते लोगों को 24 मार्च से अभी तक लोकडाउन में रहना पड रहा है। वही सरकार शख्ति से इसका पालन भी करवा रही है| ऐसे में काफी लोग व सामाजिक संगठन लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वही घर में बंद एनसीसी कैडेटों के लिए वीरता युवा शक्ति सगंठन के द्वारा एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें सभी कैडेट घर बैठे ही इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए कैडेट को अपना एक विडियो बनाना होगा जिसमें दिए हुए सभी कमांड का पालन करना होगा जिसमें वर्दी, ड्रिल कमांड, सैल्यूट, आदि शामिल हैं। विजेताओं के लिये नकद पुरस्कार भी रखा गया है।

वीरता संगठन के निदेशक सीताराम का कहना है कि कोरोना जैसी घातक बीमारी के बीच सभी लोग अपने घरों मे रहने के लिए मजबूर है ऐसे माहौल में ऐसी प्रतियोगिताओं का होना बेहद जरूरी है| पुरे देश के अलग-अलग राज्यों के कैडेट इसमें बढ़-चढ़कर कर हिस्सा ले रहे हैं| हमारा मकसद सभी को घर मे रहकर भी अपने आप को स्वस्थ रखने का प्रयास है।

इस से पहले ही वीरता युवा शक्ति सगंठन के सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में लोगों तक खाना व अन्य जरूरी मदद पहुचा रहे हैं। जिसमें विशेष तौर पर वीरता के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा तिवारी के नेतृत्व में ये कार्य काफी तेजी से हो रहा है हैं। दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत सात राज्यों में वीरता द्वारा मदद कार्य किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here